स्वच्छ भारत
स्वच्छता अभियान ????? my foot. अक्ल के अंधों क्यों बेकार नाटकबाजी करते हो !
गन्दगी की प्रमुख वजहें -
1. गुटखा
2. प्लास्टिक पोलिथिन
3. डिस्पोजल चाय ग्लास, प्लेट आदि ।
4. बीडी, सिगरेट ।
5. प्लास्टिक पैक चटखारे (चिप्स, दाल, भुजिया कुरकुरा)
कितनी गाय इसके कारण मर जाती हैं ?
कितने नाले इसके कारण सड़ते हैं ?
उच्च न्यायालय में माननीय न्यायाधीश के ठीक सामने जब पीक थूकी जा सकती है तो रोक कहाँ लगेगी, अनुशाशन कहाँ लगेगा ?
सचिवालय में पानी ढूंढकर पीना पड़ेगा मगर पीकदान खूब सजा सजा कर हर सीढ़ी पर मौजूद हैं ?
बड़े-बड़े सूरमा इन पर प्रतिबन्ध नहीं लगा पायेंगे और जब तक इन पर प्रतिबन्ध नहीं लगेगा अभियान के नाम पर फोटो खिंचवा के अखबारों में लगाते रहो और मोदीजी को दिखाओ, टिकट जरूर मिलेगी वो भी फिक्स है बाकी फ्रेम में लगाकर रख लेना ।
लापरवाह और गैर जिम्मेदार को कोई दंड नहीं, बड़े-बड़े सेठ पैसा कमाओ । देश प्रेमी झाड़ू लगाओ ।
...... बकवास ।
Comments
Post a Comment