पंचायत चुनाव 1

ग्राम पंचायत बेवड के फेसबुक मित्रों से :

दोस्तों,
     पिछले पंचायत चुनाव में परिस्थितिवश मेरी धर्मपत्नी का सरपंच उम्मीदवार बनना और फिर आप सब के स्नेह-प्यार से उसका निर्वाचित होना एक सुखद एहसास था । परन्तु इस एहसास के साथ-साथ कई जिम्मेदारियां भी आ गई थी - जिस व्यवस्था को निरंतर कोसता था, मैं अब उस व्यवस्था या यूं कहें पंचायत राज की अव्यवस्था का एक अंग बन गया था ।
       लाचार और बिगडैल सरकारी मशीनरी नहीं चाहती थी कोई परिवर्तन इस व्यवस्था में आये इसलिए कार्यभार सँभालते ही भ्रष्ट आला अफसरों द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों का बचाव किया गया और उन्हें पंचायत पर थोप गया ।
      स्वाभिमान के साथ अपना काम करने के कारण बड़े नेताओं की आँख की किरकिरी बने सरपंच पर सारे दोष थोपने और बदनाम करने की कोशिश की गई यहाँ तक कि षड्यंत्र पूर्वक कार्यालय में चोरी करवाई गई । सारी व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने और दुष्प्रचार को अंजाम देने के लिए निर्मल भारत अभियान के तहत मेरे बड़े मिशन को रोका गया । जो भुगतान 15 दिन में हुआ करते थे, अफसरों को धमकाकर 11 महीने विलम्ब करवाया गया !
       पांच वर्ष की कड़ी मेहनत से करवाए गए विकास कार्य प्रत्येक पंचायतवासी के मूंह बोलते हैं । चुनाव के छ्ह माह शेष रहते पद की महत्वाकांक्षा रखने वाले भ्रमजाल फ़ैलाने लगे परन्तु मेरा दावा है आपके सहयोग से इस भ्रम को हम जरूर मिटा देंगे।
      किए गए विकास कार्यों को समय-समय सूचीबद्ध यहाँ बताता रहूँगा । सभी मित्रों से अनुरोध है ग्राम पंचायत बेवड के विकास रथ को चलते रहने में अपना योगदान दें, समर्थन दें ।
                       जय-जय भारत भूमि !!

Comments

Popular posts from this blog

वसुंधरा जी !

Daud