आशा

दोस्तों,
        लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि पूरा देश एक दिशा में चल पड़ा है और इसका पूरा श्रेय निश्चित ही मोदी जी को जाता है । आज की परिस्थितियों में अगर देखा जाये तो इसके सिवा और कोई विकल्प भी नहीं था, इस पर मैंने पूर्व में भी कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया था । कूपमंडूक इस बहस में उलझे थे कि मेरा कुंआं बड़ा - मेरा बड़ा इस बहस में राष्ट्रध्वनी कहीं सुनाई नहीं दे रही थी इसी का परिणाम ये रहा कि जनता ने स्वयं
पर कोई दोष आरोपित नहीं होने दिया और काम करने के लिए पुरज़ोर समर्थन दिया है ।
           अब बारी सरकार की है किस प्रकार जाति, धर्म, भय-भूख-भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पार पाती है और जन आकांक्षाओं पर खरी उतरती है वरना जो स्थिति कांग्रेस की आज है वह भविष्य में भाजपा का आईना बन सकता है ।
            जिस प्रकार से मोदी जी राष्ट्रनायक बन कर उभरे हैं, इससे वे इस देश के केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बन गए हैं बल्कि इससे कहीं आगे भारत भाग्य विधाता बनेंगे ऐसी अपेक्षा भारतवासी करते हैं ।

Comments